संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

🌹नेता जी को भारत दर्शन 🌹

 🌹मनहरण घनाक्षरी छंद 🌹 वोट मांगने को जो भी,नेता घर आते है तो, आईने मे चेहरा तो,उनको दिखाईये॥ इतने बरस कैसे,भूल गये आप हमे, आज कैसे याद आई,हमे तो बताईये॥ आये हुए नेताओ से,आप जरा पूछीये जी, किये हुए अच्छे काम,हमे तो बताईये॥ कुछ साल पहले थी,जो साईकिल आपकी, आज कहाँ पड़ीजरा,हमे तो बताईये॥  बिच्छू नाम धारी गाड़ी,कीमते है भारी फिर, किस विधी लाये आप,हमे तो बताईये॥ ऐक छोटा घर था जी,छोटे से ही गाँव मे तो, कैसे बनी होटले जी,हमे तो बताईये॥ आये हुए नेताओ को,गाँवो की शहरो वाली, बस्तिया भी थोड़ी सी तो,आप दिखलाईये॥ नगरो के बीच वाली,बस्तीयो मे टूटी फूटी, सड़के तो नेताजी को,आप दिखलाईये॥ कचरे का ढेर चारो,ओर लगा हुआ है जो, बह रहा सड़को पे,पानी भी दिखाईये॥ चारो ओर घास उगी ,मच्छरो का जोर यहाँ, कांगरेस घास पूस,उनको दिखाईये॥  खुली है जो नालीयो मे ,गिरता है कचरा भी, नालीयो मे रुका हुआ,कीचड़ दिखाईये॥ कच्ची बस्तीयो के बीच ,फैल रहा कीचड़ है, रोशनी से हीन घर,उनको दिखाईये॥ पीने को तो पानी नही,टूटा हैण्डपम्प ऐक, खाली गागरी की आज,कतारे दिखाईये॥ गाँवो की जो सड़के है,शहरो को ही जोड़ती, नेताओ की कारे जरा,उनपे चलाईये॥